September 8, 2024

Chandigarh Headline

True-stories

आम आदमी पार्टी ने चंडीगढ़ में 12 कोआर्डिनेटरों की घोषणा की

1 min read

चंडीगढ़, 8 नवंबर, 2023: आम आदमी पार्टी ने आज चंडीगढ़ में पार्टी को मजबूत करने के लिए 12 कोआर्डिनेटरों की घोषणा की। इनमें परमिंदर गोल्डी, गोविंदर मित्तल, अमित जैन, सुभाष शर्मा, करमजीत चौहान, नवदीप टोनी, अशोक सिरसवाल, गौरव अरोड़ा, धरमिंदर लांबा, रमन चंडी, एडवोकेट रविंदर सिंह और हरप्रीत काहलों शामिल हैं। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन सचिव एवं राज्यसभा सदस्य डॉ. संदीप पाठक और दिल्ली से विधायक और पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी जरनैल सिंह और पंजाब जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड के चेयरमैन और आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ के सह-प्रभारी डॉ. एस.एस. आहलूवालिया के हस्ताक्षर के नीचे इन कोआर्डिनेटरों की सूची जारी की गई है।

इस अवसर पर पंजाब जल आपूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड के चेयरमैन एवं आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ के सह-प्रभारी डॉ. एस.एस. आहलूवालिया ने लगाए गए कोआर्डिनेटरों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा आज चंडीगढ़ के आसपास के क्षेत्रों से चंडीगढ़ में पार्टी को मजबूत करने के लिए 12 कोआर्डिनेटरों की घोषणा की गई है। जो चंडीगढ़ में पार्टी की मजबूती के लिए काम करेंगे।

डॉ. आहलूवालिया ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि नवनियुक्त कोआर्डिनेटरों आम आदमी पार्टी की जन हितैषी नीतियों को चंडीगढ़ वासियों के घर-घर तक पहुंचाने में अपना अहम योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ के लोगों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। पार्टी की ओर से चंडीगढ़ वासियों की सभी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है।

डॉ. आहलूवालिया ने आगे कहा कि चंडीगढ़ की जनता पुरानी पारंपरिक पार्टियों से तंग आ चुकी है। चंडीगढ़ के लोगों को पुरानी पार्टियों ने हमेशा नजरअंदाज किया है। चंडीगढ़ वासियों की बुनियादी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में चंडीगढ़ की जनता यहां की पुरानी पार्टियों का सफाया कर देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Copyright © All rights reserved. Please contact us on gurjitsodhi5@gmail.com | . by ..